📍नई दिल्ली | 7 months ago
ATOR N1200: भारतीय सेना ने हाल ही में एडवांस ATOR N1200 स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल (SMV) को शामिल किया है, जो हाई एल्टीट्यूड के दुर्गम इलाकों और बर्फ से ढके पहाड़ों में सेना की ऑपरेशनल क्षमता को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे भारतीय सेना का बाहुबली भी कहा जाता है।
भारतीय सेना ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर सिक्किम के सबसे दुर्गन इलाकों में ATOR N1200 स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल (SMV) की फोटो साझा की। यह विशेष वाहन बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर ऊबड़-खाबड़ इलाकों में बखूबी काम करता है। खास बात यह है कि जहां यह अपनी खासियतों के चलते बेहद महंगा है, वही इसके टायर भी कम सस्ते नहीं हैं। इनकी कीमत इतनी है कि इस दाम में चार नई हैचबैक कारें या महिंद्रा थार का टॉप वैरिएंट आ सकता है।
Conquering the Extreme! 🇮🇳
The #IndianArmy is exploiting the #ATOR N1200 Specialist Mobility Vehicle (#SMV) to dominate Sikkim’s most challenging terrain and extreme conditions. From snow-clad mountains to rugged landscapes, this vehicle enhances operational readiness and… pic.twitter.com/pUsHyiddds
— Trishakticorps_IA (@trishakticorps) December 30, 2024
दरअसल यह यूक्रेनी शेर्प एन1200 व्हीकल है। लेकिन इसका निर्माण अब भारत में ही किया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में जेएसडब्ल्यू गेको मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एटीओआर एन1200 के नाम से ब्रांडेड 96 स्पेशलिस्ट मोबिलिटी वाहनों के निर्माण और आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय से 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया था। ये वाहन चंडीगढ़, पंजाब में जेएसडब्ल्यू गेको की नई स्थापित मैन्युफैक्चरिंग युनिट में बनाए जा रहे हैं और जून 2024 से सशस्त्र बलों को डिवीलरी की गई थी। इस वाहन को भारतीय सेना ने 2024 के गणतंत्र दिवस परेड में भी प्रदर्शित किया था।
ATOR N1200 SMV कठिन इलाकों, जैसे बर्फ से ढके पहाड़, दलदल और रेगिस्तानों में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह वाहन जमीन और पानी दोनों पर बेहद आसानी से चलता है। अपनी हाई मोबिलिटी और “गो-एनीवेयर” क्षमताओं के कारण, यह वाहन बचाव अभियानों के लिए भी उपयुक्त है।
Shivaji Maharaj Statue row: 1971 की पेंटिंग के बाद पेंगोंग झील के किनारे लगे शिवाजी महाराज के स्टेच्यू को लेकर क्यों हो रहा है विवाद? जनरल जोरावर का नाम क्यों आया सामने
ATOR N1200 की विशेषताएं
- अम्फीबियस वाहन: यह पानी और जमीन दोनों पर चल सकता है।
- सैनिकों की क्षमता: इसमें 9 सैनिक आराम से बैठ सकते हैं।
- उच्च भार क्षमता: यह वाहन 1200 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है।
- हर मौसम में काम: माइनस 40 से 45 डिग्री तक के तापमान में भी यह वाहन आसानी से चल सकता है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उपयोग
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए यह वाहन एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। ATOR N1200 बर्फ और कठिन पहाड़ी इलाकों में सैनिकों को ले जा सकता है। वहीं, यह अपने टायरों की वजह से यह वाहन ऐसे स्थानों पर भी काम करता है, जहां अन्य साधारण वाहन फेल हो जाते हैं।
ATOR N1200 के एक टायर की कीमत 5.8 लाख रुपये
इस वाहन की सबसे खास बात इसके 4×4 ड्राइवट्रेन वाले 71 x 23 x 25 इंच के विशाल और अल्ट्रा-लो प्रेशर टायर हैं। इन टायरों की पेटेंटेड क्वाड्रो शेरप डिज़ाइन, वाहन को जमीन पर बेहतर पकड़ प्रदान करती है और पानी में चलने की क्षमता देती है। ATOR N1200 के इन टायरों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 7,000 डॉलर यानी कि 5.8 लाख रुपये प्रति टायर है। ये टायर वाहन का सबसे महंगा कंपोनेंट हैं, जो इसे एक मिड-साइज़ कार जितना महंगा बना देता है। इनका खास डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के चलते इनकी कीमत बढ़ जाती है। महंगे टायरों की वजह से वाहन की कीमत भी काफी बढ़ जाती है। एक ATOR N1200 की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
- लो-प्रेशर डिज़ाइन: टायरों को अल्ट्रा-लो प्रेशर पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि यह वाहन किसी भी प्रकार की सतह पर चल सके।
- एलास्टिकिटी: टायरों की लचीलापन और मजबूती उन्हें दलदली और बर्फीले इलाकों में अनुकूल बनाती है।
- पानी में प्रोपल्शन: यह टायर वाहन को पानी में भी चलने की क्षमता प्रदान करते हैं, जो amphibious mobility के लिए जरूरी है।
भारतीय सेना में 96 ATOR N1200
भारतीय सेना ने हाल ही में अपने बेड़े में 96 ATOR N1200 स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल (SMV) शामिल किए हैं। ये इन वाहनों का निर्माण JSW Gecko की चंडीगढ़ स्थित नई फैक्ट्री में किया गया है। JSW Gecko और UK-based Copato Ltd. के बीच साझेदारी के तहत, यह वाहन भारत में बनाए जा रहे हैं। हालांकि, टायर का अभी भी आयात किया जा रहा है। JSW Gecko और Copato Ltd. के बीच तकनीकी साझेदारी के तहत, यह उम्मीद की जा रही है कि भारत में टायर, इंजन और अन्य कंपोनेंट्स का उत्पादन किया जा सकेगा। यह कदम न केवल सेना के लिए इन वाहनों को सस्ता बनाएगा, बल्कि भारत की रक्षा निर्माण क्षमता को भी मजबूती देगा।
ऐसे में, JSW Gecko के लिए इन टायरों का देश में बनाना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि ये टायर भारत में बनाए जा सकें, तो इनकी लागत में भारी कमी आ सकती है।
ATOR N1200 ब्रिटेन की कंपनी Copato Ltd द्वारा डिज़ाइन किए गए SHERP N1200 का स्वदेशी संस्करण है। JSW Defence और JSW Gecko ने संयुक्त उपक्रम और तकनीकी आपूर्ति लाइसेंस समझौते के माध्यम से इस वाहन का स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू किया है।
सेना का आधुनिकीकरण
भारतीय सेना ने 2024 को “Year of Technology Absorption” घोषित किया है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक रणनीतियों में अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल करना है। ATOR N1200 जैसे वाहन इस दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जो कठिन इलाकों में सेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं।